उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में देवभूमि का लाल शहीद, परिजनों में मचा कोहराम
चमोली। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों द्वारा सेना के दो वाहनों में घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुंछ के सुनरकोट पुलिस स्टेशन में पास सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गया है।
वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
शहीद वीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद वीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। बीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। हर कोई बीरेंद्र सिंह को याद कर रहा है। बीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक