उत्तराखंड: मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत, 6 लोग घायल
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
यह हादसा तब हुआ जब हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से 2 राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार 6 लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे। ये लोग नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। बताया गया है कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश