उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण में मंडल और शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओ को निमंत्रण

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। कल होने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओ को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओ की सूची देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरो मे लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक, प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरो के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सुचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों में शपथ ग्रहण से सम्वन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad