उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत
देहरादून। विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां त्यूणी की तरफ जा रही अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे मे चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कवानू के तोडियाधार के पास हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कवानू मीनस मोटर मार्ग पर तोडियाधार के पास चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान हरेंद्र सिहं पुत्र चेत राम उम्र निवासी ढकेड, तहसील जुब्बल ,जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल