उत्तराखंड : देहरादून समेत इन चार जिलों में आज होगी झमाझम बारिश,……यलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार को देहरादून समेत अन्य इलाकों में झमाझम बारिश हुई और आज से एक बार फिर तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से आज भी देहरादून समेत चार जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर आमतौर पर आसमान साफ रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 12 सितंबर तक मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक