उत्तराखंड: कलयुगी बेटे ने सिर पर हमला कर मां की कर दी बेरहमी से हत्या
हरिद्वार। नशे के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटा हैवानियत पर उतारू हो गया। उसने मां के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना हरिद्वार जिले के ग्राम धनपुरा की है। जहां सावन कुमार (20) ने अपनी मां कमलेश (50) पत्नी सूरजभान की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने युवक को खून में सना देखने के बाद उसके घर पहुंचकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ बाथरूम के अंदर पड़ी हुई थी।
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई। तब सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे।
पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल