उत्तराखंड: यहां कांवड़ियों के वाहन और पिकअप की टक्कर ,एक की मौत,10 घायल
हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे बागपत यूपी के कांवड़ियों से भरे डीसीएम और पिकअप वाहन की लक्सर के निकट आमने-सामने की टक्कर में डीसीएम सवार 11 कांवड़िये घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िये ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ोत थाना क्षेत्र के 25 शिवभक्त डीसीएम में सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। लक्सर से सटे पीपली गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी से डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस हादसे में डीसीएम में सवार चालक रजनीश कुमार समेत सौरभ, पंकज उर्फ आशु, अंकित, हरिओम, अनुज, संदीप, महक सिंह, रामकुमार, यश रावल, गौतम निवासी मलकपुर थाना बड़ोत जिला बागपत यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए लक्सर अस्पताल भिजवाया। जहां गंभीर रूप से घायल सौरभ को रेफर कर दिया गया। लेकिन सौरभ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पंकज उर्फ आशु और अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन