उत्तराखंड: यहां घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर डंपर चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर डंपर चालक ने दुष्कर्म कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की तलाश कर उसे जमकर पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पाप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सात साल की एक बच्ची घर के पास ही अपनी दादी के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को अगवा कर फरार हो गया। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपित का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला। रात आठ बजे के करीब मासूम बच्ची रोते हुए घर के पास पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया गया। इसका पता चलते ही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआइ मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सख्ती, मान्यता प्रक्रिया में होगा बदलाव

एसआइ मनोज जोशी ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपित की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन करते हुए रम्पुरा में दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपित को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम अहमदाबाद, थाना बिलासपुर, रामपुर निवासी बंटी ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर बताया। बताया कि वह चार-पांच माह से रम्पुरा में मकान खरीदकर रह रहा था। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।