उत्तराखंड: यहां ज्वेलर्स के परिवार के चार लोगों की हुई हत्या, शहर में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र में ज्वेलर्स परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

पुलिस से जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची ,शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में हड़कंप मच गया है। शिवशंकर रस्तोगी की नानकमत्ता में ज्वैलर्स की दुकान है। इस घटना के बाद शहर का बाजार भी बंद करा दिया गया है। वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम राणा, एसपी सिटी ममता बोहरा, कोतवाल आर्य समेत शहर के कई लोग मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad