उत्तराखंड: कांग्रेस से निकाले गए किशोर उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल, इस सीट से लडेंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही थी। आज सुबह कांग्रेस ने उन्‍हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद चमत्कारी है माता का यह मंदिर, दिन में तीन बार बदलता है देवी का स्वरूप

बता दें कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।