लालकुआं में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम

लालकुआं। आज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह नगर के अंबेटकर पार्क में संपन्न हुआ। इस दौरान पत्रकारों अधिकारियों और राजनेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत द्वारा उत्तराखंड की पारंपरिक गया होली के गीतों पर थिरके होल्यार।
इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, संजय भाकुनी, संजीव शर्मा, संजय अरोरा, दीवान सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, धन सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, प्रेम नाथ पंडित, डॉ राजकुमार सेतिया, अरुण बाल्मीकि, सर्वदमन चौधरी, पंकज दुर्गापाल, पूरन रजवार, सुरेश बिष्ट ,रमेश कुनियाल, कमल जोशी, सोनू पांडे, अजय श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, तहसीलदार सचिन कुमार, रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा, बहादुर सिंह करायत के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, प्रकाश जोशी, श्रमजीवी यूनियन के अध्यक्ष रंजीत बोरा, दीप जोशी, रमाकांत पंत, अजय उप्रेती, मोहन जोशी, उमेश राणा, मुकेश कुमार, उमेश पंत, सचिन गुप्ता, जीवन गोस्वामी, मनोज जोशी, देवेंद्र भंडारी, मुन्ना अंसारी, जफर अंसारी, सानू भाई, संजय जोशी, हरीश भट्ट, दिनेश पांडे, शेलेन्द्र सिंह, जीवन पांडे, संजीव मीणा, हेम जोशी, अभिषेक सिंह, श्रीमती गीता भट्ट, मीना रावत, बीना जोशी, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, मुन्नी पांडे, चंद्रकला मेलकानी, देवकी मेर , गीता राणा, नेहा जोशी समेत अनेकों लोग मौजूद थे इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री भट्ट ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी ने किया।