उत्तराखंड: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बद्रीनाथ। करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज रविवार को खुल गए हैं. मंदिर के कपाट सुबह 06:15 बजे खोले गए. अब से यहां श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.
बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. ये श्रद्धालु कपाट खुलने के इस बेहद महत्वपूर्ण मौके के साक्षी बने. इसके साथ ही यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा. इससे पहले कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक यह यात्रा बंद रही. इसके चलते इस साल बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इस मौके पर मंदिर में बेहद शानदार सजावट की गई है. सजावट के लिए कई क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है.
सुबह 5 बजे : बदरीनाथ के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी की डोली ने किया प्रवेश।
सुबह 5:15 बजे : विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश।
सुबह 5:30 बजे : रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में किया प्रवेश।
सुबह 6 बजे : रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन।
सुबह 6:15 बजे : श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
सुबह 9:30 बजे : गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा शुरू होगी।
2 दिन पहले खुले थे केदारनाथ के कपाट
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से 2 दिन पहले 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे थे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. साथ ही बैंड-बाजों के साथ बाबा केदानाथ की डोली को मंदिर में लाया गया था. इसके अलावा चार धाम यात्रा भी शुरू हो चुकी है. इस बार चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन कराए हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण