उत्तराखंड: बड़ा हादसा टला, मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर गिरा बोल्डर; बाल-बाल बचे
उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत शनिवार रात एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दुगड्डा से कोटद्वार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा, जिससे वाहन का अगला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज और अमृता रावत सतपुली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देहरादून लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब उनका काफिला दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग से गुजर रहा था, तभी पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़ककर सीधे उनकी गाड़ी के बोनट पर आ गिरा।
गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद सतपाल महाराज और अमृता रावत को सुरक्षित वाहन से बाहर निकालकर काफिले में शामिल दूसरे वाहन से देहरादून रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में शाम के समय हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ी से बोल्डर खिसककर सड़क पर आ गया। इस मार्ग पर पहले भी कई बार बोल्डर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष अगस्त में भी एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
घटना के बाद एक बार फिर दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!