उत्तराखंड: यहां छात्रा की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी स्थित सिद्धार्थ कॉलेज में पढ़ने वाली कनखल की वंशिका की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। कल से फरार चल रहे आदित्य तोमर की लगातार तलाश कर रही देहरादून पुलिस ने आरोपी को आखिरकर पकड़ ही लिया। जानकारी के अनुसार आदित्य मूलरूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
आदित्य तोमर ने गुरुवार की शाम फार्मेसी की प्रथम वर्ष की छात्रा की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाइक वंही छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद से आरोपी की तलाश कर रही देहरादून पुलिस लगातार अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार विवाद फेसबुक के एक फ़ोटो को लेकर हुआ था जिसको लेकर वंशिका और आदित्य में कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वंशिका के दोस्तों ने आदित्य से माफी मँगवाकर वंशिका के पैर पकड़वाए थे। जिसका बदला लेने को लेकर आरोपी ने वंशिका की हत्या कर दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित