उत्तराखंड: यहां पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी पर करता था शक
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने एक घंटे में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, पति किसी और व्यक्ति से बात करने को लेकर पत्नी पर करता था शक, कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
पुलिस द्वारा बताया गया कि शनिवार को एक व्यक्ति जिसने अपना नाम चंगेज खान पुत्र लियाकत अली निवासी हरभजवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून बताया चौकी आईएसबीटी में उपस्थित आकर बताया कि मैंने 13 मई 22 की रात्रि में अपनी पत्नी सवाना को गला दबाकर मार दिया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर इंचार्ज कोतवाली पटेलनगर के द्वारा स्वयं व एसएसआई एवं चौकी इंचार्ज आईएसबीटी मय फ़ोर्स मौके पर जाकर देखा तो उक्त महिला मृत अवस्था मे पडी थी। तत्काल फील्ड यूनिट व फौरेन्सिस टीम को बुलाया गया।
उक्त विषय में उच्च अधिकारी गणो को भी अवगत कराया गया। जिस पर डीआईजी/एसएसपी देहरादून जन्मेजय खण्डूरी के कुशल निर्देशन एसपी सिटी व सीओ सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के नेतृत्व में अभियुक्त चंगेज खान पुत्र लियाकत अली निवासी हरभजवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी सवाना अपने मोबाइल फोन से लूडो खेलती थी और किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी । जिसको मेरे द्वारा कई बार मना भी किया गया किन्तु वह नही मानी जिस कारण मैंने 13 मई 22 की रात्रि को गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। मौके से मृतका का मोबाइल फोन और अभियुक्त का मोबाइल फोन कब्जे पुलिस लिया गया । अभियुक्त चंगेज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, मृतका के शव का पंचातनामा भर कर पोस्टमार्टम को कोरेनेशन अस्पताल ले जाया गया। इस सम्बंध में कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 328/2022, धारा 302 आईपीसी दर्ज कर जाँच शुरू की गई।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित