उत्तराखंड: यहां ग्रामीण को घर के आंगन से उठा ले गया आदमख़ोर, तीन किमी दूर मिला शव
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर ब्लाक के पसर गांव में आज आंगन से एक व्यक्ति को गुलदार उठा ले गया, जिनका शव तीन किमी दूर क्षत—विक्षत हालत में बरामद हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर ब्लाक के पसर गांव में आज सोमवार को धामन्दस्यू पट्टी के पसर गांव में राजेंद्र सिंह नित्य की तरह सुबह उठे और नहा—धोकर पूजा की। इसके बाद वह सूर्य भगवान को जल (अर्घ्य) चढ़ाने लगे। इसी बीच घात लगाये बैठे एक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। और उन्हें अपने जबड़ों में पकड़ कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह घर में अकेले ही रहा करते थे।
हादसे के बाद ग्रामीण लाठी—डंडे लेकर खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल पहुंचे। जहां उन्हें राजेंद्र सिंह का अधखाया शव क्षत—विक्षत हालत में मिला। उनके घर से तीन किमी दूर तक गुलदार उन्हें घसीट ले गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार कई लोगों पर हमला कर चुका है। बीती रात भी उसने वीर सिंह नामक व्यक्ति पर हमला किया था। गत जनवरी माह में एक महिला को भी निवाला बनाया था। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वन विभाग पर आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यहां गुलदार लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित