उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण हुआ अनिवार्य, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड सरकार ने चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने हेतु सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण किया अनिवार्य।

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा अनिवार्य पंजीकरण की एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आएं। बिना पंजीकरण के आने पर उन्हें बैरियर या चेक प्वाइंट पर रोका जा सकता है। ऐसा होने पर उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण होने पर वे निर्धारित तिथि पर ही यात्रा पर आएं। जिस धाम की यात्रा पर आ रहे हैं, उसी रूट पर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

यात्रा कराने वाले टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसियों से भी यात्रियों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार ने टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसियों से यात्री वाहन का ट्रिप कार्ड भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। अपेक्षा व्यक्त की गई है कि सभी तीर्थयात्री यात्रा एडवाइजरी का पालन करते हुए शासन-प्रशासन को सहयोग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad