Uttarakhand: मनीष खंडूरी ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता
उत्तराखंड। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। दलबदल की राजनीति बढ रही है। अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। शनिवार को देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि, मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- हमें खुशी है कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में आए। देश के विकास में पीएम मोदी के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में है। मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मनीष खंडूरी ने कहा कि भाजपा के मेरे परिवार पर बहुत एहसान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे पिता भुवन चंद खंडूरी को दो बार मुख्यमंत्री बनाया और मेरी बहन ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष है। इसलिए बीजेपी ने हमारे परिवार पर बड़े एहसान किए हैं, इसी वजह से मैं कांग्रेस छोड़ भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में आने का कोई स्वार्थ नहीं है, मैं निस्वार्थ भाव से भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मेरी किसी भी स्तर पर टिकट को लेकर बात नहीं हुई है और ना ही मुझे टिकट चाहिए, पार्टी मुझे जो भी काम देगी मैं वह करूंगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!