उत्तराखंड: यहां मैक्स वाहन दुर्घटना, 2 लोगों की मौत, 9 घायल
चमोली। उत्तराखंड के जनपद चमोली के निजमुला घाटी में बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 द्वारा गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन पगना से बिरही की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी गांव के नीचे गाड़ी पुल में नीचे गदेरे में जा गिरा। वाहन के गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीयों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया जहां से सभी घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। सभी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स सवार पाणा व इराणी गांव के बताए जा रहे हैं।
जिसमें संजय नेगी पुत्र कलम सिंह 24 साल निवासी ईराणी और टिकेंद्र राम पुत्र सबला राम उम्र 23 साल निवासी ईराणी गांव की मौत हो गई। जबकि चालक सहित नौ अन्य लोग घायल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश