उत्तराखंड: एम्स की छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र ने जान दी
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंगानगर, राजस्थान निवासी 19 वर्षीय रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स ऋषिकेश में भवन की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे मरीजों के कई तीमारदार और एम्स के कर्मचारी घटनास्थल पर जमा हो गए। गंभीर रूप से घायल मेडिकल छात्र को लहूलुहान हालत में एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि मृतक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। फिलहाल छात्र के आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। उधर, एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अस्वस्थ चल रहे छात्र का उपचार एम्स में ही चल रहा था। घटना की सूचना पुलिस के माध्यम से राजस्थान में परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!