उत्तराखंड : शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया यलो अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। चारधाम समेत अन्य चोटियों में हल्का हिमपात होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम के करवट बदलने से कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है।
सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है। प्रदेश में बदले मौसम के बीच चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। चारधाम समेत कुमाऊं में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई। केदारनाथ धाम में हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी के जोहार घाटी में लास्पा से लेकर चीन सीमा तक हिमपात हुआ। जबकि, धारचूला के उच्च हिमालयी दारमा और व्यास में मौसम शुष्क रहा। ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान ठंड से बचाव करने की सलाह भी दी है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन में खंड विकास अधिकारी का झूठा आश्वासन जनता में चर्चा का माहौल