उत्तराखंड: यहां देर रात युवक की चाकू मारकर की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप
देहरादून। विकासनगर में लेमन अस्पताल के एक पास बदमाशों ने लूट के इरादे से युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार देर रात लेमन अस्पताल ने नजदीक एक पेट्रोल पंप के बाहर हुई। मृतक की पहचान यूनुस के रूप में हुई है। उसकी पांवटा क्षेत्र में दुकान है। वह यहां पर अपनी ससुराल में आया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही वह पेट्रोल भरवाकर निकलने लगा तो पंप के बाहर खड़े बदमाशों ने उसे रोका और लूटने का प्रयास किया। उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए। लहूलुहान यूनुस को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत