उत्तराखंड मौषम: आज पहाड़ों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में अंधड़ की चेतावनी
हल्द्वानी। मौषम विभाग ने आज कुमाऊं में बारिश की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने या आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ आने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। अंधड़ की वजह से कच्चे व असुरक्षित मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ की शाखाएं टूटने की संभावना रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए खुले में रहने वाले जानवरों, वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!