उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की नई गाइडलाइन हुई जारी, यहां करें आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड के चार धाम मंदिरों में दर्शन को आने वाले तीर्थ यात्रियों/श्रद्धालुओं को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की इस अधिकारिक वेबसाइट (http://devasthanamuk.gov.in या http://badrinath-kedarnath.gov.in) में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के दौरान जनरेट होने वाले ई-पास के द्वारा ही उत्तराखंड राज्य में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। ऐसे श्रद्धालुओं को स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी।
सभी तीर्थ यात्रियों/श्रद्धालुओं द्वारा COVID वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के 15 दिन के उपरांत का प्रमाण-पत्र एवं उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट (http://devasthanam.uk.gov.in या http://badrinath-kedarnath.gov.in) में पंजीकरण का प्रमाण दिखाने के बाद ही चार धाम यात्रा प्रदान की जा सकेगी। ऐसे यात्रियों / श्रद्धालुओं जिनके द्वारा कोविड वैक्सीन की एक अथवा कोई डोज नहीं लगवाई गयी हो, उन सभी को यात्रा की तिथि से अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RTPCR/True Nat/CBNAAT/RAT COVID नेगेटिव रिर्पोट के साथ उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट में पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही यात्रा / दर्शन के लिए अनुमति प्रदान की जायेगी।
केरल, महाराष्ट्र एवं आन्ध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों / श्रद्धालुओं द्वारा COVID वैक्सीन की दोनों डोज लगाये जाने के उपरान्त भी यात्रा तिथि से अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RTPCR/True Nat/CBNAAT RAT COVID नेगेटिव रिर्पोट के साथ पंजीकरण का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद चार धाम यात्रा / दर्शन की अनुमति प्रदान की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल