Uttarakhand news: यहां टॉयलेट में अचानक गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक गर्भवती महिला ने बस अड्डे के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया। गनीमत रही कि समय पर डॉक्टरों की टीम पहुंच गई और जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय ज्योति अपने पति मनीष थापा के साथ कर्ण प्रयाग से सुबह 10:30 बजे ऋषिकेश पहुंची थी। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित टिहरी बस अड्डे पर ज्योति टॉयलेट के लिए गई थी, जहां अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देखते ही देखते उसने टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की किलकारी सुनते ही आसपास मौजूद लोग टॉयलेट की ओर दौड़े और नजारा देखकर चौंक गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में मौजूद चिकित्सा टीम को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक देखरेख के बाद जच्चा-बच्चा को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
डॉक्टर अमित बहुगुणा ने बताया कि महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति मनीष थापा मजदूरी करते हैं और वे दोनों नेपाल स्थित अपने गांव लौटने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित