Uttarakhand News: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, वनभूलपुरा छावनी में तब्दील — भारी पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और जीरो ज़ोन में पूरा इलाका

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुनाने जा रहा है। दोपहर बाद निर्णय आने की संभावना है, और उससे पहले ही वनभूलपुरा इलाका पूरी तरह छावनी में बदल चुका है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि ज़मीन पर फोर्स और आसमान में ड्रोन—दोनों की संयुक्त निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

मंगलवार सुबह से ही पुलिस, PAC, RPF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भारी तैनाती कर दी गई है। खुफिया विभाग भी इलाके की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरा क्षेत्र जीरो ज़ोन घोषित किया गया है।

रेलवे ने अपनी भूमि पर चार हजार से अधिक घरों पर अतिक्रमण का दावा किया था, जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। आज इसी पर अंतिम निर्णय आने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सुरक्षा पूर्ण रूप से चाक-चौबंद है। ड्रोन से घरों की छतें, गलियां और पूरे मोहल्ले की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील कर रही है।पूरा वनभूलपुरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad