उत्तराखंड: पंचायत सदस्याें के उपचुनाव की अधिसूचना हुई जारी, 3 दिसंबर को होगा चुनाव
देहरादून। प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कारणों से खाली हुए पंचायतों के रिक्त पदों यथा- ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव आगामी 3 दिसंबर 2022 को आयोजित होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन आगामी 21 नवंबर से शुरू होंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि इस चुनाव से सभी जिलों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 4198, ग्राम प्रधान के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन सदस्यों का चयन किया जाएगा। बताया कि 21 व 22 नवंबर को नामांकन होंगे। 23 नवंबर को नामांकन की जांच होगी। 24 नवंबर को नाम वापसी होगी। 25 नवंबर को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे। 3 दिसंबर को मतदान होने के बाद 5 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा