उत्तराखंड: अब चारधाम यात्रा बिना रजिस्ट्रेशन नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
उत्तराखंड में अगर आप चारधाम यात्रा के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ रही है. डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल ने जानकारी दी है कि बिना रजिस्ट्रेशन के श्रद्धालु चार धाम क्षेत्रों में यात्रा के लिए नहीं जा सकेंगे.
थाना मुनि की रेती देवप्रयाग में रजिस्ट्रेशन के लिए जबरदस्त चेकिंग की जा रही है. बिना रजिस्ट्रेशन के आने वाले श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा रहा है. चारधाम यात्रा पर अगर आप जाना चाहते हैं तो पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवा के जाएं।
चारधाम यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के जाने पर आपको बैरंग लौटना पड़ सकता है. दरअसल कोरोना के दो साल बाद इस साल चार धाम की यात्रा पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो चुकी है. केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ये सख्त निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 28 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार की तैयारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं. इस साल केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है.
चारधाम के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के बाद सुरक्षा प्रबंधन के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को केदारनाथ मंदिर परिसर में तैनात किया गया है. जिला प्रशासन के अनुरोध पर मंदिर के निकट स्थानों पर आईटीबीपी की टीमें सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रही हैं, जिससे कहीं कोई दिक्कत ना हो.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप