उत्‍तराखंड : अब बाइक से स्टंट दिखाया तो भरना पड़ेगा इतने लाख का जुर्माना

ख़बर शेयर करें 👉

उत्‍तराखंड में स्टंटबाजों के लिए बड़ी खबर है अब बाइक से स्टंट दिखाया तो तीन लाख जुर्वाना भरना पड़ेगा। युवा पीढ़ी यूट्यूब और फ़ेसबुक ब्लागर पर छाने के लिए हैरत अंगेज करतब दिखाने के चक्कर में कई बार अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेते हैं। ऐसे स्टंटबाजों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। स्टंटबाजों के खिलाफ शांति भंग का चालान करते हुए तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

कुछ दिन पहले एक ब्लागर ने यू-ट्यूब पर वीडियो डाला कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती उसने नंबर प्लेट भी नहीं लगाई हुई है, पुलिस को जो बिगाड़ना है बिगाड़ ले। जब इस पोस्ट को एसपी यातायात अक्षय कोंडे ने देखी तो उन्होंने ब्लाग बनाने के चक्कर में आमजन की जिंदगी को खतरे में डालने वाले ब्लागर के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई।

यातायात पुलिस के इंटनेट मीडिया सेल की ओर से रेश ड्राइविंग वाहन चलाकर अपने ब्लाग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करने वालों पर कडी नजर रखी जा रही है । पिछले एक सप्ताह में 10 ब्लागरों को चिन्हित किया गया है जिन पर शांति भंग की कार्रवाई करने के लिए थानो को अवगत कराया जा चुका है।इस अभियान के तहत चिन्हित वाहन चालक को छह महीने के लिए शांति बनाए रखने के लिए बंधित किया जाएगा। यदि इस अवधि में रेश ड्राइविंग की वीडियो ब्लागर की ओर से कहीं अपलोड की तो उस पर तीन लाख तक जुर्माना वसूला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad