उत्तराखंड: अब कांग्रेस ने इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए वजह
उत्तराखंड में कांग्रेस में घमासान जारी है। मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर पूर्व सीएम अनशन, एक लाख रुपए इनाम का एलान कर चुके हैं तो वहीं पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जुमले ने ही सत्ता में आती कांग्रेस को विपक्ष में बिठा दिया। हरीश रावत लगातार इस मुद्दे पर मुखर है तो वहीं अकील अहमद लगातार मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अकील अहमद के निष्कासन का आदेश जारी किया है। जिसमें बयानबाजी को निष्कासन की वजह बताया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!