उत्तराखंड: अब इन गांवों में शादी में नहीं पहन सकेंगी महिलाएं ज्यादा गहने, नियम तोड़ने पर देना होगा ₹50 हजार जुर्माना
उत्तराखंड के जौनसार-बाबर क्षेत्र के कंदाड़ और इद्रोली गांवों ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो न केवल दिखावे पर लगाम लगाएगा, बल्कि समाज में आर्थिक समानता और सादगी की नई मिसाल भी बनेगा। पंचायत ने तय किया है कि अब गांव की महिलाएं शादी-समारोहों में सिर्फ तीन गहने—कान की बालियां, नथ और मंगलसूत्र—ही पहन सकेंगी।
अगर कोई महिला इस नियम का उल्लंघन करती है, तो उसे ₹50 हजार का जुर्माना देना होगा। पंचायत का मानना है कि यह कदम शादी-ब्याह में फिजूल खर्च और दिखावे की प्रवृत्ति को खत्म करने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।
गांव की महिलाओं ने किया समर्थन
गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि सोने की कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं। गरीब परिवार अपने बच्चों की शादी में गहनों का खर्च नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी वर्गों को बराबरी का मौका देगा और समाज में सादगी और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
शादी-ब्याह में दिखावे पर रोक
इद्रोली गांव के निवासी ने बताया कि अमीर लोग जहां लाखों रुपये के गहने पहनाते हैं, वहीं गरीब परिवार कर्ज में डूब जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अब किसी के पास ज्यादा गहने हों या कम, कोई फर्क नहीं पड़ेगा — सबकी शादी सादगी से होगी।
बढ़ती सोने की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
वर्तमान में सोने की कीमत 10 ग्राम पर ₹1.22 लाख तक पहुंच चुकी है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए सोने के गहने खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। पंचायत ने इसे देखते हुए यह कदम उठाया ताकि परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो और समाज में बराबरी की भावना कायम रहे।
अन्य क्षेत्रों के लिए मिसाल
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह नियम सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में कदम है। इस फैसले से अन्य गांवों को भी प्रेरणा मिल सकती है कि वे भी दिखावे और फिजूल खर्च पर रोक लगाने के लिए ऐसे निर्णय लें।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण