उत्तराखंड: तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों की बैठक शनिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री पांच मंदिर धर्मशाला बस स्टैंड उत्तरकाशी में सम्पन्न हुई। बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देखकर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार आगामी 03 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह टीक 11 : 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जायेंगे। जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि आगामी दो मई को मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से डोली में सवार होकर दोपहर 12:15 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी और मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भैरव घाटी पहुंचेगी।
जहां भैरव मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन तीन मई को मां गंगा की डोली यात्रा सुबह 5:30 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जहां गंगोत्री धाम पहुंचने पर सर्व प्रथम गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम के पाठ व हवन पूजन तथा गंगा आरती करने के बाद शुभ मुहूर्त पर ठीक 11:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे।
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर सुमेश सेमवाल, महेश सेमवाल, दिनेश सेमवाल, बासुदेव सेमवाल, प्रेमकांत सेमवाल, हरदीप शरण सेमवाल आदि मौजूद रहे।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित