उत्तराखंड: इस जिले में भी कल स्कूलों की छुट्टी का आ गया आदेश
भारत भौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 30.07.2026 को जारी भौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31.07.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रूद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 31.07.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी रकूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 31.07.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मुहिम पर विधायक की अमर्यादित टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया अंदोलन को समर्थन
बिंदुखत्ता: कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर समेत कई जांचें होंगी मुफ्त