उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, मां-बेटे समेत पांच की मौत, कई घायल
उत्तराखंड में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा चंपावत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघधार के पास तब हुआ, जब बरात से लौट रही एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात करीब 2:30 बजे हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
जानकारी के अनुसार बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी और वापसी के दौरान शेरा घाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर उपजिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुल पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया है।
इस हादसे में जिन पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, उनकी पहचान भावना चौबे, प्रियांशु, प्रकाश चंद्र उनियाल, केवल चंद्र उनियाल और सुरेश नौटियाल के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे इलाके में गहरा शोक है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश