उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बैलेट पेपर होंगे रंगीन, दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था, निर्वाचन आयोग ने की तैयारी पूरी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए बैलेट पेपर के रंगों की घोषणा की गई, ताकि मतदान प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर जारी किए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग, ग्राम प्रधान के लिए हरा रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर रहेगा। इससे मतदाताओं को मतदान करते समय किसी तरह की भ्रम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्रक्रिया आसान होगी।

आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी खास तैयारी की है। यदि कोई मतदाता चलने-फिरने में असमर्थ है, तो वह अपने परिवार के किसी सदस्य की सहायता से निजी वाहन के माध्यम से मतदान केंद्र तक आ-जा सकता है। आयोग की इस पहल का उद्देश्य है कि किसी भी मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े और दिव्यांगजन बिना किसी कठिनाई के चुनाव में भाग ले सकें।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि वह पंचायत चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष, सुविधाजनक और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला बनाना चाहता है। इसी उद्देश्य से व्यवस्थाओं को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है, ताकि अधिसूचना जारी होते ही चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad