उत्तराखंड : पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर हुआ लीक, सेक्शन ऑफिसर सहित 04 लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई हैं, 8 जनवरी 2023 को आयोजित हुई पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इसकी पुष्टि STF SSP ने की है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ है। एसटीएफ ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि UKPSC के सेक्शन ऑफिसर (अति गोपन अनुभाग) संजीव चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से पेपर आउट कराया। जहां उसने लगभग 35 छात्रों को पेपर दिया था। संजीव चतुर्वेदी से एसटीएफ ने साढ़े 22 लाख रुपए भी बरामद किए।

निम्न अभियुक्तों को गिरतार किया गया है-

  • संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड, जनपद हरिद्वार।
  • राजपाल पुत्र स्व0 श्री फूल सिंह नि0 ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी ग्राम सुकरासा अम्बूवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
  • संजीव कुमार पुत्र स्व0 श्री मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 जी-407 जर्स कन्ट्री ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
  • रामकुंमार पुत्र सुग्गन सिंह नि0 ग्राम सेठपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

ऐसे किया पेपर लीक
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विगत 8 जनवरी 2023 को आयोजित लेखपाल की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। उक्त अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से स्वॅय की अभिरक्षा से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में संजीव चर्तुवेदी व पत्नी को नगद धनराशि देकर, उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बांटकर उनको यूपी बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एवं ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढ़ाया गया। विवेचना में वर्तमान तक लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्तो एवं उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जीत धनराशि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। मामले में STF ने आउट प्रश्न पत्र की प्रतियां एवं प्रश्न पत्र लीक कर अवैध रूप से कमाये गए 22,50,000 रू. अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से बरामद किये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad