उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

ख़बर शेयर करें 👉

देवप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही, 7 लोग घायल हो गए। ट्रक दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी।पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सख्ती, मान्यता प्रक्रिया में होगा बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन गंभीर घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है। ट्रक में सवार सभी लोग नजीबाबाद के बताये जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 4000 गांवों के कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सिविल पुलिस की तैनाती तेज

घायलों के नाम –

  1. राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
  2. दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
  3. मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
  4. सतीश पुत्र ना मालूम निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष
  5. विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
  6. उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष
  7. वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष