उत्तराखंड: PM मोदी कल पहुचेंगे एम्स ऋषिकेश, CM धामी ने किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश। उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एम्स ऋषिकेश पहुंचेंगे। उनके दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए प्रशासन और अधिकारियों से भी बात की।
प्रधानमंत्री मोदी एम्स ऋषिकेश में पीएम केयर फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां से पूरे देश में 162 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर सीएम धामी ऋषिकेश पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्था पूरी तरह से चेक कर ली जाए और कोविड प्रोटकाल का पूरा ध्यान रखा जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल