उत्तराखंड पुलिस विभाग में 1521 पदों पर होगी सीधी भर्ती

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा सीधी भर्ती का ऐलान किया गया है। कॉन्स्टेबल पद के लिए 1521 रिक्त पदों में सीधी भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को आधिकारिक पत्र लिखा है। ऐसे में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले कुछ दिनों में पुलिस सीधी भर्ती आयोजन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2020 से कोरोना काल के चलते लंबित चल रही है। ऐसे में सामान्य दिनचर्या शुरू होते ही सोमवार देर शाम पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा की।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक आरक्षी कॉन्स्टेबल संवर्ग के अंतर्गत होने वाली सीधी भर्ती में जनपदीय (नागरिक पुलिस) में (पुरुष) 785 और पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 जबकि फायरमैन पुरुष के 291 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

वहीं, इन रिक्त पदों पर महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती करने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कुल 1521 रिक्त पदों को सीधी भर्ती के द्वारा भरा जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग उत्तराखंड को इस सीधी भर्ती के लिए पत्र प्रेषित कर आगे की कार्रवाई संबंधित विषय पर सोमवार देर शाम अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

उत्तराखंड पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2020 महाकुंभ से पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रक्रिया चल रही है। हालांकि कोरोना काल के चलते सीधी भर्ती की प्रक्रिया कोविड-19 के मुताबिक पूरी नहीं हो सकी थी। ऐसे में कोविड-19 में अनलॉक की प्रक्रिया सामान्य होने के चलते पुलिस विभाग में सीधी भर्ती की घोषणा कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad