उत्तराखंड: यहां युवती को अश्लील फोटो भेजने वाला गिरफ्तार
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के जाजरदेवल थाना क्षेत्र में एक युवती को अश्लील फोटो भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विगत 19 दिसंबर को युवती ने मामले की थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे व्हाट्स एप पर अश्लील तथा आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है।
इससे उसकी छवि धूमिल हो रही और अपमानित होना पड़ रहा है। तहरीर पर थाना जाजरदेवल में आईपीसी की धारा 509 और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पांडे व थानाध्यक्ष जाजरदेवल, कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से बीते सोमवार को आरोपी देव सिंह पुत्र खड़क सिंह, निवासी गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़ को आर्मी कैम्प चर्मा से गिरफ्तार कर लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई