उत्तराखंड : आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना,….येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
मौसम विभाग की जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश की तेज बौछार होने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि, 7 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा। जिसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने सहित सड़कों में मलवा आने और बंद होने की संभावनाएं बनी रहती है। जबकि निचले इलाकों में जलभराव की संभावनाएं बनी रहेंगी। उन्होंने मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल