उत्तराखंड: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में चार धाम, हजार काम पर फोकस किया गया है। उससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हम जो भी वादे करेंगे। उनको पूरा करके दिखाएंगे। आज तक कांग्रेस ने जो भी कहा, उसे करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ नहीं किया, केवल चेहरे बदलने का काम किया है। आज फिर से चेहरे बदलकर लोगों को ठगना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में हमने चार धाम, हजार काम पर फोकस किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अप्रैल से 3 मई तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

घोषणापत्र एक नजर में…
– 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
– चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
– पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
– जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
– सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
– कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
– स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
– सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
– पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
– सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
– राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
– राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ का ग्रेड पर दिया जाएगा।
– राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
– मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
– सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
– कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।