उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी,….जल्द करें आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी यानी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के कुल 137 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे तुरंत साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2023 है। वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आवेदन शुल्क
RO और ARO के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार स्वंय ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इस दौरान सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 222.30 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 102.30 रुपये फीस चुकानी होगी।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन के दौरान आपको नीचे बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Recruitment Notifications के लिंक पर क्लिक करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad