उत्तराखंड: विधानसभा सचिवालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 30 अक्तूबर तक यहांं करें ऑनलाइन आवेदन
देहरादून। राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश के उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सरकार की ओर से विधानसभा सचिवालय में विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा सचिवालय में समूह ख एवं समूह ग के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 रखी गई है। जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है। सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों से 975 रुपये और एससी व एसटी श्रेणी के लिए 875 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। लिखित परीक्षा की सूचना बाद में दी जाएगी।
शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति में समूह ख एवं समूह ग के कुल 33 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें रक्षक पुरुष एवं महिला के 7 पद, वाहन चालक का एक पद, कंप्यूटर सहायक के 5 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद, सूची कार के 1 पद, सहायक फोरमैन के 2 पद, सहायक लेखाकार के 1 पद, लेखाकार के 1 पद, व्यवस्थापक के 2 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी का एक पद, समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पद, समीक्षा अधिकारी के 1 पद, अपर निजी सचिव के 5 पद और प्रतिवेदक के कुल 3 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://ukvidhansabha.uk.gov.in पर विजिट करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत