उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत, दो घायल
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात के चलते हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वही अल्मोड़ा जिले में भनोली रोड पर पलौली के तीखे मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई मेें जा गिरी जिसमे कार चालक की मौत हो गई जबकि वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि भनोली तहसील के तड़कोट गांव निवासी कार (यूके01सीए7601) पंकज सिंह रावत (24) पुत्र हरीश सिंह शुक्रवार को गुणादित्य से काफलीखान के लिए निकला था। कार में तड़कोट गांव के ही गोपाल सिंह गैड़ा की पुत्री किरन और बेटा नंदन उर्फ नंदू(9) भी बैठा था। भनोली रोड पर पलौली के तीखे मोड़ पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार करीबन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया और अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जानकारी मिली है कि पूर्व प्रधान अपने निजी वाहन से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले गए लेकिन चालक पंकज ने दम तोड़ दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत