उत्तराखंड (दुःखद) :  देवभूमि का एक और लाल हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें 👉

देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह  के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं।
जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथ ही परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया है। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
Ad Ad Ad Ad