उत्तराखंड : NH-734 के लिए 2000 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा । श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में देश व राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ उत्तराखंड राज्य को भी हो रहा है। इस हाइवे के सुधार और निर्माण से भविष्य में पर्यटन को उद्योग क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!