उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने दाखिल की चार्जशीट, छात्रों के फर्जी दाखिले दिखाकर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप
उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी की चार्जशीट में वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी, उसके चेयरमैन शरद गुप्ता और अन्य सदस्यों के साथ ही जिला समाज कल्याण कार्यालय हरिद्वार के अधिकारियों नाम हैं.
SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में देहरादून की विशेष PMLA अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में एक करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है.
वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी रुड़की में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) और IMS इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चलाती है. ईडी ने यह जांच हरिद्वार के थाना सिडकुल में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी.
SC/ST छात्रों के नाम पर दिखाए फर्जी दाखिले
जांच में सामने आया कि साल 2011-12 से 2016-17 के बीच इन दोनों संस्थानों ने SC/ST छात्रों के नाम पर फर्जी दाखिले दिखाए. साथ ही ईडी ने चार्जशीट में कहा कि यह काम हरिद्वार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया, जिससे छात्रवृत्ति की रकम धोखे से हासिल की जा सके.
एक करोड़ की छात्रवृत्ति डकार गए एक करोड़
ED के मुताबिक, इस घोटाले में करीब एक करोड़ की छात्रवृत्ति की रकम गलत तरीके से ली गई और उसे निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया. इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ.
ED इससे पहले इस मामले में वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी की करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है. फिलहाल ED की आगे की जांच जारी है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश