उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
ऋषिकेश। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला एक ऋषिकेश से सामने आया है जहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे।
श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार (25) अपने छोटे भाई सुमित कुमार (21) को डॉक्टर को दिखाने श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े बल्गर से टकरा गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत