उत्तराखंड मौसम: आज इन चार जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी….
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन प्रभावित है। साथ ही बारिश से पर्वतीय इलाकों के साथ साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए आज भी अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना भी है।
मौसम विभाग की मानें तो कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ कई मैदानी जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की आशंका है। इसी के तहत मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!